Skip to main content

बड़े कमाल के हैं ये Youtube शॉर्टकट्स, ऐसे फीचर्स कर देंगे हैरान |

क्या आपको मालूम है कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड में कई ऐसे शॉर्टकट्स होते हैं, 
जिनकी मदद से आप बिना माउस को हाथ लगाए ही यूट्यूब वीडियो को कंट्रोल कर सकते हैं
आज म्यूजिक सुनना हो, फिल्म या कोई और वीडियो देखना हो, यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग का सबसे आसान माध्यम है। लोग घंटों इस साइट पर वीडियो देखने में समय बिताते हैं। परंतु क्या आपको मालूम है कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड में कई ऐसे शॉर्टकट्स होते हैं, जिनकी मदद से आप बिना माउस को हाथ लगाए ही यूट्यूब वीडियो को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ये शार्टकट्स वक्त बचाने में भी सहायक हैं। अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप के कीबोर्ड शॉर्टकट्स से ही आप वीडियो को पॉज, फॉरवर्ड, रिवर्स सहित कई अन्य कार्यों को कर सकते हैं।

वॉल्यूम कंट्रोल: कीबोर्ड पर दिया गए ऐरो बटन यूट्यूब वीडियो देखने के दौरान आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। ऐरो के अप बटन से आप वॉल्यूम बढ़ा सकते हैं, जबकि डाउन बटन से वॉल्यूम कम कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि म्यूट करना हो तो? बस एक बटन ‘ट’ को प्रेस कर दें, वीडियो म्यूट हो जाएगा।

प्ले ऐंड पॉज: यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान कीबोर्ड पर दिया गया ‘ङ’ बटन आपके लिए काम का हो सकता है। इसकी मदद से आप वीडियो को प्ले और पॉज कर सकते हैं। ज्यादातर लोग इसके
लिए स्पेस बार का उपयोग करते हैं, लेकिन ‘ङ’ बटन के जरिए भी इस कार्य को कर सकते हैं।

10 सेकंड फॉरवर्ड और बैक: कीबोर्ड पर दिए गए ‘ख’ व ‘छ’ बटन भी यूट्यूब वीडियो देखने के लिए आपके काम आ सकता है। यदि आप किसी वीडियो को 10 सेकंड फॉरवर्ड करना चाहते हैं, तो ‘छ’ बटन को प्रेस कर सकते हैं। वहीं 10 सेकंड बैक के लिए आप ‘ख’ बटन का उपयोग कर सकते हैं।

5 सेकंड फॉरवर्ड और बैक: यदि आप इससे कम समय के लिए किसी वीडियो को फॉरवर्ड और बैक करना चाहते हैं, तो कीबोर्ड पर दिया गए ऐरो बटन आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। पीछे करने के लिए बाएं ऐरो, जबकि आगे करने के लिए दाएं ऐरो का इस्तेमाल कर सकते हैं।


स्लो मोशन में फॉरवर्ड और बैक: यदि किसी वीडियो को आप सुपर स्लो मोशन में देखना चाहते हैं, तो यह कार्य भी बिना माउस के कर सकते हैं। सबसे पहले आपको कीबोर्ड का ‘ङ’ प्रेस कर वीडियो को रोकना होगा। इसके बाद यदि आप ‘.’ यानी डॉट बटन लगातार प्रेस करते रहते हैं, तो स्लो मोशन में वीडियो फॉरवर्ड होगा, जबकि ‘,’यानी कॉमा बटन को लगातार प्रेस करते रहने पर स्लो मोशन में बैक होगा। याद रहे कि लगातार प्रेस करना है, दबाए नहीं रखना है। जितनी तेजी से आप बटन प्रेस करेंगे, उतनी ही अच्छी तरह से मोशन में वह बढ़ेगा और बैक होगा। - See more at:


टैब का इस्तेमाल: कीबोर्ड का टैब बटन भी कम उपयोगी नहीं है। यूट्यूब देखने के दौरान फीचर्स के सलेक्शन में यह मदद करेगा, जैसे- आपने एक बार प्ले बटन पर क्लिक कर दिया, अब आपको पॉज बटन पर जाना है, तो एक बार टैब को क्लिक करें, इसके साथ ही पॉज सलेक्शन हो जाएगा। आप इंटर बटन को प्रेस कर भी वीडियो रोक सकते हैं। इसी तरह आप टैब बटन को टैप करते हुए आगे फीचर्स तक जा सकते हैं, जैसे- प्ले, पॉज, वॉल्यूम, फुल स्क्रीन, शेयर, लाइक और कमेंट। किसी भी फीचर का सलेक्शन होने के बाद सिर्फ एंटर प्रेस कर उसका उपयोग किया जा सकता है।

बैक सलेक्शन: वहीं यदि आप आगे की बजाय पीछे के फीचर्स को सलेक्ट करना चाहते हैं, तो शिफ्ट बटन के साथ टैब का उपयोग करना है। इससे पीछे के फीचर्स सलेक्ट होंगे और एंटर कर उनका उपयोग कर सकते हैं।


फास्ट फॉरवर्ड: इतने सारे शॉर्टकट का उपयोग के बाद 1-9 तक के बटन भी यूट्यूब वीडियो देखने में उपयोगी हैं। यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान यदि आप 1 दबाते हैं तो वीडियो 10 फीसदी आगे आ जाएगा। इसी तरह 4 बटन से 40 फीसदी, 5 बटन से 50 और 9 बटन से 90 फीसदी तक फॉरवर्ड हो जाएगा।


जीरो से होगा रीस्टार्ट: यूट्यूब देखने के दौरान डेस्कटॉप या लैपटॉप के कीबोर्ड पर दिया गया 0 बटन भी आपके लिए बड़ा कार्य करेगा। प्ले हो रहे वीडियो या खत्म हो गए वीडियो को रीस्टार्ट करने के लिए आप जीरो बटन का उपयोग कर सकते हैं।


एस्केप बटन से फुल स्क्रीन: आप यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान स्केप बटन को प्रेस कर उसे फुल स्क्रीन कर सकते हैं, जबकि एक्जिट के लिए भी यही बटन कार्य करेगा। -

Comments

Popular posts from this blog

आपके कंप्‍यूटर और मोबाइल को साइबर अटैक से बचाएगी मोदी सरकार, यहां से डाउनलोड करें फ्री ऐप

इस सरकारी वेबसाइट में सॉल्यूशन के तौर पर सिक्योरिटी टूल्स का विकल्प दिया गया है। जिसमें फ्री बोट रिमूवल टूल के रूप में क्विक हील का लिंक दिया गया। इस लिंक पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप, मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए अब गूगल प्ले स्टोर के साथ नई लॉन्च हुई सरकारी वेबसाइट ‘साइबर स्वच्छता केंद्र’ से भी डाउनलोड कर सकते हैं। भारत सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ने ‘साइबर स्वच्छता केंद्र’ नाम की वेबसाइट लॉन्च की। सरकार ने अपने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) के माध्यम से अपने botnet सफाई केंद्र और मैलवेयर विश्लेषण केंद्र के रूप में नागरिकों के लिए नया डेस्कटॉप और मोबाइल सुरक्षा के समाधान के लिए वेबसाइट शुरू की है। इसे साइबर स्वच्छता केंद्र (http://www.cyberswachhtakendra.gov.in/) नाम दिया गया है। इस सरकारी वेबसाइट में सॉल्यूशन के तौर पर सिक्योरिटी टूल्स का विकल्प दिया गया है। जिसमें फ्री बोट रिमूवल टूल के रूप में क्विक हील का लिंक दिया गया। इस लिंक पर क्लिक करके ऐप को डाउनलो...

बीजेपी सांसद ने दाऊद को बताया कारगिल शहीद की बेटी से बेहतर, कहा- उसने नहीं किया पिता के नाम का इस्‍तेमाल

बीजेपी सांसद ने दाऊद को बताया कारगिल शहीद की बेटी से बेहतर, कहा- उसने नहीं किया पिता के नाम का इस्‍तेमाल ------------------------------------------------------------------- रामजस कॉलेज की हिंसा पर विवाद ने पूरी तरह से राजनैतिक मोड़ ले लिया है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर कैंपेन शुरू करने वाली कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर को केंद्र में रखकर बयान आने लगे हैं। अब एक भाजपा सांसद ने गुरमेहर की तुलना 1993 मुंबई बम धमाकों के मास्‍टरमाइंड और आतंकी दाऊद इब्राहिम से की है। बीजेपी सांसद प्रताप सिम्‍हा ने ट्विटर पर कौर और दाऊद की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा, ”कम से कम दाऊद ने अपने राष्‍ट्र-विरोधी रवैये को सही ठहराने के लिए अपने पिता के नाम का इस्‍तेमाल नहीं किया।” तस्‍वीर में कौर की तख्‍ती पर लिखे ‘पाकिस्‍तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, जंग ने मारा’ के जवाब में दाऊद के हाथ में थमाई तख्‍ती में लिखा, ”मैंने 1993 में लोगों को नहीं मारा, बमों ने मारा।” आपको बता दें कि गुरमेहर कौर के इस बयान पर सोशल मीडिया में कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेटर विरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर ह...

Top 5 Batsmen Who Have Most Sixes in ODI Cricket

1.  Shahid Afridi  | Pakistan Pakistani Pathan,  Boom   Boom  Afridi is at number one having thrashed  351 sixes  in 398 matches (369 innings). While he has 730 fours to his credit and an unbelievable strike rate of 117. He has a highly disappointing average of 24. 2.  Chris Gayle  | West Indies Gayle, the Jamaican cricketer who plays  international cricket  for the West Indies took the 3rd place. He has blasted  275 sixes  in 285 matches and 279 innings. He has 1073 fours to his credit and his strike rate is 85 and the average is 37.33. Gayle has slapped  16 Sixes  during  ICC  WC-2015 against  Zimbabwe , that is the 3rd maximum 6s (after RG Sharma and  AB de Villiers ) in an ODI inning. He scored 215 runs that is the 4th biggest individual score in ODI cricket history. 3.  Sanath Jayasuriya  | Sri Lanka The former Lankan great cri...